सोमवार, 31 जुलाई 2017

किसानो को जिन्दा रहने के लिए कौरवो का विनाश करना होगा

राजेन्द्र यादव

बाराबंकी किसानो को अब धर्म युद्ध लड़ना होगा| किसानो को जिन्दा रहने के लिए इस धर्म युद्ध में कौरवो का विनाश करना होगा| यदि किसान धर्म युद्ध में कौरवो का विनाश नहीं कर पाते है तो आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा| उक्त विचार ग्राम अजगना जहागीराबाद में आयोजित अखिल भारतीय किसान सभा के किसान सम्मलेन में किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव ने कही| पूर्व विधायक ने आगे कहा की आडानी, अम्बानी की नौकरी करने वाले सत्तारूढ़ दल के लोग किसानो का भला नहीं कर सकते है| इसलिए किसानो का कर्जा नहीं माफ़ कर रहे है| उद्योगपतियों का कर्जा माफ़ करने में यह भाजपा सरकार सबसे आगे है| सम्मलेन को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा की मोदी योगी सरकारे किसानो की जमीनों को बिकवा लेना चाहती है | इसीलिए किसानो को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य नहीं दिया जा रहा है| भारतीय कम्नुनिस्ट पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि किसानो को १० हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन देकर उनकी आत्म हत्याओ को रोका जा सकता है| सम्मलेन को डॉ. कौसर हुसैन, जिलाध्यक्ष नौजवान सभा सरदार भूपिंदर पाल सिंह, जिला महामंत्री पंडित प्रित्युश कान्त शुक्ल, प्रवीन कुमार, मुनेश्वर बक्श वर्मा, विनोद कुमार यादव आदि ने संबोधित किया| सम्मलेन सभा में पूर्व प्रधान अमर सिंह गुड्डू, संतराम, अमर सिंह, दलसिंगार, गिरीश चन्द्र, राजेश सिंह, रामनरेश वर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, अवधेश यादव, प्रदीप वर्मा, गिरीश चन्द्र आदि मौजूद रहे| अध्यक्षीय भाषण शिवदर्शन वर्मा ने दिया तथा संचालन किसान सभा जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने किया|

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |